Archive for February, 2009

नई दिल्ली। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भरोसा जताया है कि पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आतंकवाद को समाप्त करने के प्रति गंभीर हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इसे साबित करने के लिए पाकिस्तान को कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि…

वर्ष 2009 के चुनावी पर्व का ऐलान जल्दी ही होने वाला है। इसके मद्देनजर सरकार भी तत्पर हो गई है। रविवार को पंद्रहवीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकते हैं। इस संभावना के मद्देनजर मंत्रियों को शनिवार तक बचे-खुचे काम निपटाने का सुझाव दिया गया है।

बुलंदशहर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गुस्सा भाजपा छोड़ने के बाद भी शांत नहीं हुआ है। सपा से दोस्ती के बाद उनके तेवर और तीखे हो गए हैं।
ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि वह केंद्र में एनडीए की सरकार और लालकृष्ण आडवाणी को…

वपक्ष ने शुक्रवार से विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही एलान किया है कि उदय नारायण चौधरी के अध्यक्ष रहते वो कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। विपक्ष के नेताओं के अनुसार अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भले खारिज हो गया मगर अब वो सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेंगे। अध्यक्ष ने उनका विश्वास तोड़ दिया है।

मुंबई हमलों पर पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख की ताजा टिप्पणी के तत्काल बाद भारत ने पड़ोसी मुल्क पर दबाव बनाने की मौजूदा कोशिश तेज कर दी। विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कह दिया कि जिन आरोपों को पाकिस्तान ने पहले ही कबूल लिया है, उनसे मुकरने का अब कोई आधार नहीं बनता है। उन्होंने एक तरह से यही संदेश देने की कोशिश की कि मुंबई के हमलावरों पर कार्रवाई करने के सिवाय पाक के पास और कोई विकल्प नहीं बचा है।

मैं अब भी कामरेड : सोमनाथ

Written by admin on Friday, February 27th, 2009 in Kumaun.

लोकसभा अध्यक्ष से इस्तीफा नहीं देने का निर्देश नहीं मानने के लिए माकपा ने भले ही सोमनाथ चटर्जी को पार्टी से निकाल दिया हो, मगर उनका हृदय अब भी वामपंथ के लिए ही धड़कता है। माकपा पर निशाना साधते हुए सोमनाथ ने कहा कि आज भी वह कामरेड हैं और साम्यवाद पर किसी एक पार्टी का एकाधिकार नहीं है। लोकसभा सदस्य के ही प्रधानमंत्री बनने के विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के सुझाव से चटर्जी ने असहमति जताई। उधर, सरकार ने 14वीं लोकसभा के दौरान संसद संचालन और कामकाज के लिए खुद अपनी पीठ थपथपाई।



Site Navigation